हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बुधवार को माैसम ने करवट बदली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति, जबकि 11 अप्रैल को शिमला, सिरमौर, सोलन और कांगड़ा जिले में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 10-11 अप्रैल को मध्य पर्वतीय और निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। 11 अप्रैल को चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 12 अप्रैल को लाहाैल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 10 अप्रैल को राज्य के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 13 से 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं।
पांवटा साहिब में 23 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.2, सुंदरनगर में 15.6, भुंतर में 13.7, कल्पा में 8.2, धर्मशाला में 18.2, ऊना में 15.8, नाहन में 17.7, केलांग में 3.6, सोलन में 14.0, मनाली में 11.9, कांगड़ा में 18.0, मंडी में 17.5, बिलासपुर में 16.4, चंबा में 14.2, कुकुमसेरी में 2.4, भरमाैर में 13.9, बरठीं में 15.4, कसाैली में 17.8, पांवटा साहिब में 23.0 और देहरा गोपीपुर में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।