फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: कुल्लू के गड़सा में ओलावृष्टि, शिमला-धर्मशाला में बरसे बादल, जानें सात दिन कैसा रहेगा माैसम

Thu, 23 Oct 2025 05:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सिस्सू।

सार

बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद गुरुवार को रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए खुल गया है। पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। 
विज्ञापन
शिमला में बारिश, कुल्लू में ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कई भागों में गुरुवार को माैसम ने अचानक करवट बदली। राजधानी शिमला में सुबह माैसम साफ रहा। दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे और शाम को करीब 4:00 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। इस दाैरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई। धर्मशाला में भी बारिश दर्ज की गई। मंडी जिले के कई भागों में भी बारिश हुई है।

विज्ञापन



कुल्लू की गड़सा घाटी में ओलावृष्टि हुई है। उधर, लाहौल घाटी के कोकसर में बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। गुरुवार को रोहतांग में सैलानियों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया।  गुरुवार को रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए खुल गया है। पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। 
विज्ञापन


गड़सा में भारी ओलावृष्टि, धर्मशाला में बारिश
उधर, जिला कुल्लू में गुरुवार को मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद कुल्लू में हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि गड़सा घाटी में भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से गड़सा के कई क्षेत्रों में ओलों की परत बिछ गई। अक्तूबर में हुई ओलावृष्टि चर्चा का विषय बन गई है। वहीं धर्मशाला में दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया।

आज कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज चंबा, कांगड़ा व कुल्लू के उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 24 से 29 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, 27 अक्तूबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान में लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5, सुंदरनगर 15.3, भुंतर 13.0, कल्पा 5.2, धर्मशाला 11.8, ऊना 13.4, नाहन 15.1, पालमपुर 12.0, सोलन 12.2, मनाली 7.2, कांगड़ा 15.2, मंडी 15.3, बिलासपुर 17.1, हमीरपुर 16.0, कुफरी 9.8, कुकुमसेरी 0.3, नारकंडा 8.1, भरमाैर 13.0, रिकांगपिओ 8.6, सेऊबाग 11.2, बरठीं 15.1, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 13.1, देहरा गोपीपुर 16.0, ताबो 2.5, नेरी 20.4 व बजाैरा में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें