इस बीच, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 1 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। सोमवार को प्रदेश के चार जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी और सोलन में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। इधर, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार को रुक-रुककर बारिश होती रही। मौजूदा बारिश को सेब का आकार बढ़ाने में मददगार माना जा रहा है। प्रदेश के केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 16.3, सुंदरनगर 22.3, भूंतर 21.5, कल्पा 13.6, धर्मशाला 18.4, ऊना 24.7, नाहन 23.7, केलंग 11.5, पालमपुर 19.0, सोलन 20.4, मनाली 15.4, कांगड़ा, 22.4, मंडी 22.1, बिलासपुर 23.5, हमीरपुर 23.2, चंबा 21.3, डलहौजी 15.7, कुफरी 14.4 और पांवटा साहिब 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 23.1 सुंदरनगर 32.0, कल्पा 23.4, धर्मशाला 30.4, ऊना 34.4, नाहन 28.4, सोलन 30.6, कांगड़ा 32.0, बिलसापुर 31.0, हमीरपुर 30.8, चंबा 31.7, डलहौजी 20.5 और केलांग 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
शहरों में बारिश
शहर बारिश एमएम में
कुफरी 39.0
नाहन 34.8
शिमला 28.8
पांवटा 19.2
सुंदरनगर 15.9
मंडी 9.1
सोलन 8.6