फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश, ओलावृष्टि से गेहूं की कटी और खड़ी फसल को नुकसान

Sun, 19 Apr 2020 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
बिलासपुर में खेतों में कटी हुई फसल को बारिश से हुआ नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की कटी और खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार रात और रविवार को भारी बारिश हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। सोमवार और मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। 22 अप्रैल से पूरे प्रदेश में धूप खिलने और तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन


जिला कुल्लू व लाहौल-स्पीति में रविवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा समेत मनाली व लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। भारी बारिश और ओलावृष्टि से सेब, मटर, आड़ू, गेहूं, टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रासबीन, मटर, सरसों और गोभी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बंजार की मशियार पंचायत में दोपहर बाद ओलावृष्टि हुई। क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में 50 फीसदी सेब की फसल को नुकसान हुआ है।

आनी क्षेत्र में भी फसलों को क्षति पहुंची है। उधर, हिमाचल में भारी ओलावृष्टि व अंधड़ से किसानों व बागवानों की गेहूं, सरसों, जौ के साथ बागवानों के बगीचों में लगे सेब, नींबू व आम के पौधों पर आ रहे फूल झड़ने लगे हैं। शनिवार रात को हुई ओलावृष्टि से खेतों में पक चुकी रवि की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। वह खेतों में पानी भरने से खराब हो गई तथा खड़ी फसल ओलों से खेतों में झड़ गई है। बिलासपुर में फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात पांवटा साहिब क्षेत्र में ओलावृष्टि से कई गांवों में गेहूं की फसल को भारी क्षति हुई है। 80 फीसदी गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। सोलन के चायल क्षेत्र में टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रासबीन, मटर, सरसों, गोभी जैसी फसलें तबाह हो गईं। बारिश जहां आलू की फसल के लिए लाभकारी मानी जा रही है, वहीं लहसुन की फसल व बागवानों के लिए नुकसानदेह मानी जा रही है। मटर व फूलगोभी के लिए भी बारिश हानिकारक मानी जा रही है। उधर, चंबा-तीसा मार्ग पर रविवार को कल्हेल के समीप पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस कारण एक घंटा बंद रहा।

शिमला में भी रविवार दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, बिलासपुर 30.0, हमीरपुर 31.7, कांगड़ा 30.0, सुंदरनगर 29.2, भुंतर 27.6, सोलन 27.2, चंबा 26.9, धर्मशाला 22.8, शिमला 20.7 और केलांग में 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, शनिवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0, मनाली 2.4, कल्पा 4.8 और शिमला में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें