शनिवार रात पांवटा साहिब क्षेत्र में ओलावृष्टि से कई गांवों में गेहूं की फसल को भारी क्षति हुई है। 80 फीसदी गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। सोलन के चायल क्षेत्र में टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रासबीन, मटर, सरसों, गोभी जैसी फसलें तबाह हो गईं। बारिश जहां आलू की फसल के लिए लाभकारी मानी जा रही है, वहीं लहसुन की फसल व बागवानों के लिए नुकसानदेह मानी जा रही है। मटर व फूलगोभी के लिए भी बारिश हानिकारक मानी जा रही है। उधर, चंबा-तीसा मार्ग पर रविवार को कल्हेल के समीप पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस कारण एक घंटा बंद रहा।
शिमला में भी रविवार दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, बिलासपुर 30.0, हमीरपुर 31.7, कांगड़ा 30.0, सुंदरनगर 29.2, भुंतर 27.6, सोलन 27.2, चंबा 26.9, धर्मशाला 22.8, शिमला 20.7 और केलांग में 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, शनिवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0, मनाली 2.4, कल्पा 4.8 और शिमला में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।