फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में पारा 35.7 डिग्री, रोहतांग में बर्फबारी

Sun, 14 Apr 2019 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में अप्रैल में मौसम अजब रंग दिखा रहा है। मैदानों में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है तो पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। रविवार को विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे और आसपास के इलाकों में पांच सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई, जबकि ऊना शहर का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


ऊना की गर्मी ने चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, अमृतसर, पटियाला, अंबाला और हिसार जैसे गर्म शहरों को पछाड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मैदानों में मौसम फिर करवट ले रहा है। मंगलवार और बुधवार को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 60 प्रति किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी की है। इसको लेकर एडवायजरी भी जारी की गई है।

रविवार को राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में धूप खिली रही। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की लुकाछिपी भी जारी रही। छुट्टी के दिन सुहावने मौसम का सैलानियों ने भी खूब लुत्फ उठाया। ऊना के अलावा हमीरपुर, बिलासपुर और नाहन में भी गर्मी बढ़ना शुरू हो गई। शिमला का अधिकतम तापमान 22.6, नाहन 32.6, बिलासपुर 32.4, सुंदरनगर 30.1, भुंतर 26.3, कल्पा 21.5, धर्मशाला 23.4,  केलांग 17.4, सोलन 27.8, कांगड़ा 31.1, हमीरपुर 32.1, चंबा 26.8 और डलहौजी 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन


पक चुकी गेहूं और सेब को हो सकता है नुकसान 
ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और अन्य गर्म इलाकों में बैसाखी के एक हफ्ते बाद गेहूं फसल की कटाई शुरू हो सकती है। इन जिलों के कुछ इलाकों में फसल पक चुकी है। ऐसे में अगर ओलावृष्टि होती है तो गेहूं के अलावा सेब, आम, प्लम और अन्य फलदार फसलों की फ्लावरिंग को नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें