फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडक तलाशने पहाड़ों में उमड़े सैलानी, होटलों में ऑक्यूपेंसी फुल

Fri, 07 Jun 2019 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के मैदानी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने और ठंडक तलाशने हजारों की संख्या में सैलानी प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में उमड़ रहे हैं। हिल्स क्वीन शिमला सहित धर्मशाला, मनाली और डलहौजी के होटलों में इस वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी फुल हो गई है। इन दिनों प्रदेश के पर्यटन स्थलों का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच है। ऐसे में मैदानी राज्यों से यहां आ रहे सैलानियों को प्रदेश का मौसम खूब लुभा रहा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 27.0, कल्पा में 23.4, डलहौजी में 21.5, धर्मशाला में 31.6, मनाली में 27.8, कुफरी में 18.8 और केलांग में 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई सहित अन्य शहरों में आजकल अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ गई है।

राजधानी शिमला में पर्यटन निगम सहित निजी होटलों में कमरों की एडवांस में बुकिंग हो चुकी है। धर्मशाला, मनाली, कसौली और डलहौजी में भी इसी तरह के हालात हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते होटलों में मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीनें लगाकर विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 को अंधड़-बारिश की चेतावनी, 13 तक मौसम खराब

- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में दस जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 से 13 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। 11 जून को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है। आठ और नौ जून को भी मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मैदानी क्षेत्रों में फिर छूटने लगे पसीने, ऊना में पारा 43 डिग्री
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दोबारा से भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 43.4, बिलासपुर में 37.9, सुंदरनगर में 37.4, हमीरपुर में 37.3, कांगड़ा में 36.5, चंबा-भुंतर में 35.2, नाहन में 34.3, सोलन में 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें