फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 169 सड़कें बंद, कल भी भारी बारिश का येलो अलर्ट

Fri, 31 Jul 2020 10:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को बारिश से कुछ राहत मिली। शिमला में हालांकि बारिश रिकॉर्ड हुई, लेकिन प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार को मौसम साफ रहने के बावजूद वीरवार रात हुई बारिश के चलते प्रदेश में 169 सड़कें बंद रहीं। मंडी जिले में तीन दर्जन सड़कें अवरुद्ध रहीं। राष्ट्रीय उच्चमार्ग -70 जालंधर-धर्मपुर वाया मंडी सात घंटे बंद रहा। सबसे अधिक बंद सड़कें मंडी जोन में रहीं। यहां 134 सड़कें बंद हैं। शिमला जोन में 13, कांगड़ा जोन में 8 और हमीरपुर जोन में दस सड़कें बंद रहीं।

विज्ञापन


उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। चार अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। छह अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। उधर, शुक्रवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 34.5, ऊना में 34.4, सुंदरनगर 32.6, कांगड़ा-बिलासपुर 31.0, मंडी 30.2, हमीरपुर 30.8, चंबा 30.5, सोलन 30.0, धर्मशाला 28.4, नाहन 29.0, मनाली 27.2, केलांग 25.2, कल्पा 24.2, शिमला 24.0 और डलहौजी में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें