फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा

Sat, 08 Aug 2020 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला कुल्लू में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ब्यास नदी के साथ सहायक नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। दर्जनभर सड़कों पर कई घंटों तक आजावाही प्रभावित रहने के लोगों को परेशान होना पड़ा है। मौसम विभाग ने जिले में अभी और बारिश होने का अलर्ट किया है। येलो अलर्ट को देखते हुुए प्रशासन भी सतर्र्क हो गया है।

विज्ञापन


रोहतांग के साथ ऊंची पहाडिय़ों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। उल्लेखनीय है कि लगातार बारिश से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। घाटी में इन दिनों सेब का तुड़ान हो रहा है। सेब का बेहतर साइज व रंग न होने से बागवानों को चिंता सता रही है। ऐसे में बारिश सेब का साइज बढ़ाने में कारगर साबित होगी। वहीं, किसानों के लिए भी बारिश राहत बनकर बरसी है। बारिश से टमाटर, मक्की, राजमा आदि फसलों को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें