फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में खराब रहेगा मौसम, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

Mon, 07 May 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 8 मई तक खराब मौसम के चलते अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का दौर चलेगा। नौ मई से मौसम साफ होगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर बारिश और हिमपात हो सकता है।

विज्ञापन


रविवार को भी मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप शिमला समेत प्रदेश भर में बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हुआ। इसके चलते कुछ स्थानों पर रास्ते भी बंद हो गए। खराब मौसम के चलते तापमान में भी गिरावट हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार और मंगलवार को राजधानी शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में आठ मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। केंद्र के अनुसार 9 मई से प्रदेश में मौसम साफ हो सकता है। रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा ऊना में 35.6, सुंदरनगर में 28.5, भुंतर में 21.6, धर्मशाला में 25.6, नाहन में 29.2, सोलन में 21.0, कांगड़ा में 29.1, बिलासपुर में 32.1, हमीरपुर में 30.3, चंबा में 27.1, डलहौजी में 30.3, केलांग में 9.4 और कल्पा में 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें