दूसरा मामला बढेड़ा में सामने आया, जहां 23 वर्षीय युवती ने शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवती को ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
दोनों युवतियों ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, एएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामलों की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।