फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से फिर बारिश के आसार, अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट

Sat, 13 Oct 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 16 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। 17 और 18 अक्तूबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से प्रदेश में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन


वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। राजधानी शिमला में शुक्रवार को धूप खिलने के साथ-साथ हल्के बादल छाए रहे। शहर में ठंडी हवाएं चलने का दौर जारी रहा।

शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.7, हमीरपुर 30.0, बिलासपुर 29.8, कांगड़ा 27.9, सुदंरनगर 26.7, नाहन-भुंतर 26.5, चंबा 25.2, धर्मशाला 24.6, सोलन 23.0, शिमला 20.4, कल्पा 19.2, डलहौजी 13.5 और केलांग में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


उधर, वीरवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 3.0, मनाली 3.4, कुफरी 7.2, भुंतर 8.0, शिमला 9.2 और डलहौजी में 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वीरवार रात को बजौरा में 9, मनाली 8, चंबा 7, मंडी-कोटखाई 6, भुंतर-पंडोह 5, जंजैहली 4 और बंजार-कुफरी में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें