फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, कल और परसों के लिए भी चेतावनी

Wed, 01 Jan 2020 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में बुधवार को नए साल 2020 का आगाज बारिश-बर्फबारी से हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार और शुक्रवार के लिए सूबे के छह जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट कर एडवाइजरी जारी की है। इन जिलों में कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति, शिमला, कांगड़ा और किन्नौर शामिल हैं। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन शर्मा ने बताया कि पांच जनवरी को प्रदेश में धूप खिल सकती है जबकि छह से आठ जनवरी तक फिर बारिश और बर्फबारी का दौर रहेगा। उधर, मंगलवार को दिन भर बर्फीली हवाओं के बीच आसमान पर बादलों की लुकाछिपी जारी रही। प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 
विज्ञापन


न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
कल्पा     - 3.0
सोलन     -0.6 
सुंदरनगर    0.7
शिमला     1.2 
ऊना     2.0 
धर्मशाला    2.4 
भुंतर     2.5 
कांगड़ा     3.4 
नाहन     8.3

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें