येलो अलर्ट के बीच शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 13 और 14 जुलाई को हल्की बारिश के आसार हैं। 15 से 17 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।