फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: चोटियों पर ताजा बर्फबारी, शिमला में हुई ओलावृष्टि

Sun, 23 Feb 2020 07:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवभूमि हिमाचल में मौसम ने फिर करवट बदली है। रविवार को शिमला में ओलावृष्टि तो राजधानी से सटे पर्यटन स्थल कुफरी और कुल्लू के रोहतांग समेत सूबे की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला में दोपहर दो बजे ओलों की बरसात से शिमला-मंडी नेशनल हाईवे टुटू और ढांडा के पास फिसलन की वजह से बाधित हो गया।

विज्ञापन


टुटू से हीरानगर तक लंबा जाम लग गया। एचआरटीसी की कई बसें और दर्जनों छोटे वाहन जाम में फंस गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश भर में अब 27 फरवरी से फिर मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है। 

ओलावृष्टि, बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में फिर ठंड बढ़ गई है। रविवार को कुल्लू और लाहौल में बादल छाए रहे। दोपहर को रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। तीन दिन पहले बर्फबारी के कारण बंद हुआ जलोड़ी दर्रा अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
उधर, पिछले चौबीस घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री ज्यादा रहा और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केलांग में न्यूनतम तापमान -7.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 27.0 डिग्री दर्ज किया गया है। केलांग में 2.8, कल्पा 10.5, शिमला 12.3, सुंदरनगर 23.6, भुंतर 18.8, धर्मशाला 18.4, ऊना 28.4, नाहन 21.2, सोलन 17.5, कांगड़ा 23.5, चंबा 22.9 और डलहौजी में 9.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 

न्यूनतम तापमान  (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग    -7.3
कल्पा    -0.8
मनाली    0.6
शिमला    5.4   
धर्मशाला    7.6
ऊना    9.5
नाहन    12.5 
सोलन    6.0 
मंडी    11.5
बिलासपुर    10.0
हमीरपुर    10.2
चंबा    7.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें