प्रदेश में 29 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडक बढ़ेगी। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई।
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.0, कांगड़ा में 28.1, हमीरपुर में 27.5, सुंदरनगर में 27.4, बिलासपुर में 27.3, भुंतर में 25.6, नाहन में 24.4, चंबा में 24.0, सोलन में 23.8, धर्मशाला में 23.2, शिमला में 18.6, कल्पा में 15.0, डलहौजी में 13.4 और केलांग में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8, कल्पा में 0.0, मनाली में 1.4, कुफरी में 5.2, भुंतर में 5.4, सुंदरनगर में 6.6, सोलन में 7.3, चंबा में 8.2 और शिमला में 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।