फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में बाढ़ आने से सेब के सैकड़ों पौधे नष्ट, अभी एक सप्ताह खराब रहेगा मौसम

Thu, 08 Aug 2019 05:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के खरोगला नाला में बाढ़ आने से सेब के सैकड़ों पौधे नष्ट हो गए। बुधवार देर रात को किन्नौर में लगातार बारिश होने से खरोगला नाला में बाढ़ आने से बटसेरी गांव के कई बागवानों के 10 बीघा जमीन पर 300 सेब के पौधों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


बाढ़ आने से चिस्पान के वोनसारंग से लेकर बटसेरी के टांगचो बाले तक बागवानों के बगीचे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। समूचा बटसेरी गांव ही खतरे के जद में आ गया है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 36.5, भुंतर में 35.0, सुंदरनगर में 34.1, बिलासपुर में 34.0, हमीरपुर में 33.7, कांगड़ा में 32.8, चंबा में 32.3, सोलन में 30.4, नाहन में 29.5, धर्मशाला में 27.6, कल्पा में 25.0, शिमला में 24.7 और केलांग में 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें