राजधानी शिमला में दोपहर तक धूप खिलने के बाद शाम के समय बादल छा गए। शिमला में धुंध और बादल छाने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। हिमाचल के मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में 12 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 और 12 फरवरी को बर्फबारी के आसार जताए हैं। 10 फरवरी तक इन क्षेत्रों में भी धूप खिलने की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
ऊना में अधिकतम तापमान 19.6, भुंतर में 18.1, कांगड़ा में 16.8, सुंदरनगर में 15.6, सोलन में 15.2, चंबा में 15.0, हमीरपुर में 14.5, नाहन में 14.8, बिलासपुर में 14.0, शिमला में 11.0, धर्मशाला में 9.2, डलहौजी में 3.6, कल्पा में 0.3 और केलांग में माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से सुबह और शाम के समय अभी भी प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।