फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से हो सकता है नए साल का आगाज, बारिश के भी आसार

Tue, 01 Jan 2019 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में नववर्ष 2019 के आगाज के साथ मौसम भी करवट  बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक जनवरी से मैदानों में बारिश एवं पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। मंगल और बुधवार को शिमला समेत लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। तीन जनवरी को मौसम साफ रहेगा। इस के बाद छह जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। 

विज्ञापन


सूबे में सोमवार को दिन भर धूप खिली रहने से शिमला समेत प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप कुछ कम हो गया है। अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी सुधार हुआ है। तीन दिन पहले आठ शहरों का न्यूनतम पारा माइनस में चला गया था। अब केलांग, कल्पा और मनाली में ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह के अनुसार एक जनवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 3 जनवरी को छोड़कर सप्ताह भर मौसम खराब बना रहेगा। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 
केलांग    -5.0
कल्पा     -1.4
मनाली    -0.6
सोलन     0.2
शिमला    5.6
सुंदरनगर  0.4
भुंतर       1.2

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें