कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.2, सुंदरनगर 21.6, भुंतर 17.7, कल्पा 12.2, धर्मशाला 21.0, ऊना 23.6, नाहन 24.3, केलांग 9.8, पालमपुर 19.5, सोलन 19.3, मनाली 14.4, कांगड़ा 23.4, मंडी 23.1, बिलासपुर 24.7, हमीरपुर 24.2, चंबा 22.6, डलहौजी 15.0, कुफरी 14.0, कुकुमसेरी 5.8, नारकंडा 12.3, रिकांगपिओ 14.2, कसौली 19.3, पांवटा साहिब 29.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 11.9, सैंज 18.0 और बजौरा में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंडी के ऊपरी इलाकों में जाने पर पाबंदी
वहीं जिला मंडी में बारिश, अंधड़ और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से 21 से 22 जून तक मंडी के विभिन्न स्थानों पर बारिश, तेज हवाएं चलने व आसमानी बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में उपायुक्त ने भी लोगों को निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि पर्यटक व अन्य लोग ऊंचाई वाले भागों में न जाएं। इस पर जिला प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। उपायुक्त मंडी ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वह किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 36.6
धौलाकुआं 35.0
बिलासपुर 34.3
हमीरपुर 33.8
बरठीं 33.0
नेरी 32.9
कांगड़ा 30.2
नाहन 32.4
चंबा 28.4
सोलन 29.5
जुब्बड़हट्टी 26.8
शिमला 23.4
सुंदरनगर 30.6
भुंतर 25.0
धर्मशाला 32.0