फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में 15 अप्रैल से बारिश के आसार, ऊना में 36.4 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Wed, 12 Apr 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली। वीरवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
अटल टनल के साउथ पोर्टल का नजारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। 15 और 16 अप्रैल को प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 16 अप्रैल के लिए अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिमाचल प्रदेश के 10 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री पार पहुंच गया है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली। गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। 15 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

विज्ञापन


15 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल -स्पीति में बारिश होने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 15 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। 16 अप्रैल को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.3, कुकुमसेरी में 1.7, कल्पा में 5.2, मनाली में 7.0, कुफरी में 9.8, शिमला में 12.8 और धर्मशाला में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना             36.4
धौलाकुआं       35.5
मंडी             32.9
बरठीं             32.9
हमीरपुर          32.8
सुंदरनगर        32.0
कांगड़ा          32.0
चंबा             31.7
नाहन            30.9
भुंतर             30.6
धर्मशाला        28.2
शिमला         22.9

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें