पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में गुरुवार और शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी हुआ है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 4 से 6 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 7 नवंबर को फिर प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.7, सुंदरनगर 9.1, भुंतर 8.1, कल्पा 4.1, धर्मशाला 14.2, ऊना 11.6, नाहन 14.9, केलांग 1.5, पालमपुर 10.5, सोलन 8.8, मनाली 6.4, कांगड़ा 11.6, मंडी 9.1, बिलासपुर 12.8, चंबा 10.8, डलहौजी 10.0, जुब्बड़हट्टी 13.0, कुफरी 9.5, कुकुमसेरी 1.7, नारकंडा 7.5, भरमौर 13.0, रिकांगपिओ 6.5, सेऊबाग 7.8, धौलाकुआं 12.9, बरठीं 10.5, मशोबरा 10.8, सराहन 9.5 और देहरागोपीपुर में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 21.5, सुंदरनगर 28.4, भुंतर 28.8, कल्पा 18.9, धर्मशाला 27.0, ऊना 29.6, नाहन 28.3, केलांग 13.8, सोलन 27.0, मनाली 20.6, कांगड़ा 28.6, मंडी 27.3, बिलासपुर 29.0, चंबा 26.2, डलहौजी 19.3, जुब्बड़हट्टी 24.1, कुफरी 17.4, कुकुमसेरी 16.8, नारकंडा 15.3, रिकांगपिओ 24.8, धौलाकुआं 30.3, बरठीं 28.3 और मशोबरा में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।