कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.0, सुंदरनगर 5.0, भुंतर 4.0, कल्पा -1.0, धर्मशाला 7.4 , ऊना 8.0, नाहन 8.9, केलांग -4.0, पालमपुर 4.5, सोलन 4.6, मनाली 2.1, कांगड़ा 6.7, मंडी 7.1, बिलासपुर 9.5, हमीरपुर 6.2, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 4.5, कुकुमसेरी -3.8, नारकंडा 2.1, भरमाैर 4.7, रिकांगपिओ 2.6, सेऊबाग 2.8, बरठीं 7.5, कसाैली 8.6, सराहन 5.4, देहरा गोपीपुर 8.0, पांवटा साहिब 12.0, ताबो -6.6, नेरी 11.4, बजाैरा में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम
वहीं बिलासपुर और सुंदरनगर में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 28 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों तक धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के अगले 2-3 दिनों में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।