हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में सोमवार दिन में माैसम साफ बना रहा। हालांकि, 18 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 22 सितंबर तक माैसम खराब बना रह सकता है। उधर, बीते 24 घंटों के दाैरान बिलासपुर में 100.8, कुफरी 35.0, कसौली 28.0, नेरी 26.5, गोहर-करसोग 24.0, बिजाही 23.2, सुंदरनगर 13.8, धर्मशाला 5.8 व चंबा में 11.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उधर, राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से 53 सड़कें प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा सड़कें शिमला जिले में प्रभावित हैं।