इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है।
मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 25 कम बारिश
इस मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है। शिमला, कांगड़ा व मंडी में सामान्य बारिश हुई। सिरमौर, ऊना व लाहौल-स्पीति में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं बीती रात को कसौली 38.0, पांवटा साहिब 22.0, नाहन 13.2, धर्मशाला 9.6, बीबीएमबी 6.8, सराहन 6.0, डलहौजी 4.0, धर्मशाला 3.0, पालमपुर 2.2, सैंज 2.0 और पंडोह में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 23.2, भुंतर 21.0, कल्पा 14.6, धर्मशाला 21.0, ऊना 24.0, नाहन 23.4, केलांग 11.7, सोलन 22.0, मनाली 16.1, कांगड़ा 22.1, मंडी 25.1, बिलासपुर 25.6, डलहौजी 15.8, कुफरी 15.4, रिकांगपिओ 18.7, धौलाकुआं 25.9, बरठीं 25.2, कसौली 19.5, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 13.5, सैंज 21.1, बजौरा 22.3 और हमीरपुर में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कहां कितना अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 25.9, सुंदरनगर 34.6, भुंतर 35.6, धर्मशाला 29.9, ऊना 38.0, नाहन 29.3, केलांग 23.7, सोलन 31.4, मनाली 26.4, कांगड़ा 34.7, मंडी 35.0, बिलासपुर 36.4, हमीरपुर 35.1, डलहौजी 29.7, जुब्बड़हट्टी 29.2, रिकांगपिओ 32.1, धौलाकुआं 35.1, बरठीं 34.9, कसौली 28.7, ताबो 31.5, सैंज 32.1 और बजौरा में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।