फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: 11 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री से कम, जमने लगे झीलें-झरने, इतने दिन साफ रहेगा माैसम

Fri, 14 Nov 2025 11:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार बढ़ने लगा है। राज्य में 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तापमान माइनस में, कोकसर नाला ठोस बर्फ में तब्दील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दिन के समय खिली धूप ने ठंड से थोड़ी राहत दी है, लेकिन सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बरकरार है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रात का न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 11 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। ऊंचाई वाले इलाकों में ठिठुरन और बढ़ गई है, जबकि मैदानों में भी सुबह की ठंडक लोगों को परेशान कर रही है।

विज्ञापन

इतने दिन साफ रहेगा माैसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 20 नवंबर तक मौसम शुष्क और साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, रात और सुबह के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला जमने के आसार हैं, जिससे फसलों और सब्जियों पर असर पड़ सकता है। शिमला, मनाली और किन्नौर के पर्यटन स्थलों में ठंडे मौसम के बावजूद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है। कई पर्यटक बर्फ देखने की उम्मीद में लाहौल-स्पीति की ओर भी रुख कर रहे हैं। होटल कारोबारियों के अनुसार नवंबर के मध्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 4.6, भुंतर 2.8, कल्पा 0.4, धर्मशाला 8.4, ऊना 8.5, नाहन 8.9, केलांग -3.6, पालमपुर 5.5, सोलन 3.2, मनाली 1.9, कांगड़ा 7.4, मंडी 6.2 , बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 5.3, जुब्बड़हट्टी 8.6, कुफरी 5.9, कुकुमसेरी -4.1, नारकंडा 3.8, भरमाैर 6.3, रिकांगपिओ 3.3, सेऊबाग 1.8, बरठीं 6.2, कसाैली 9.8, सराहन 5.5, देहरा गोपीपुर 8.0, ताबो -5.3 व बजाैरा में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 

अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।  इसके अलावा बिलासपुर और हमीरपुर में भी तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा। गुरुवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.4, धर्मशाला में 23.0, नाहन में 24.7, केलांग में 11.0, सोलन में 23.0, मनाली में 15.4, कांगड़ा में 24.8, मंडी में 23.7, बिलासपुर में 25.8 और हमीरपुर में 27.0डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

पर्यटकों से गुजलार हुए रोहतांग और मनाली के पर्यटन स्थल
वहीं पर्यटन नगरी में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बार वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मनाली में गुरुवार को ही बाहरी राज्य से लगभग 500 वाहन पहुंचे। आने वाले दिनों में पर्यटक संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। पिछले सप्ताह की तुलना इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में लगभग 50 फीसदी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। रोहतांग समेत मनाली के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर से प्राप्त सूचना के मुताबिक पिछले सप्ताह मनाली में बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 500 के करीब था। इस सप्ताह यह आंकड़ा 600 से 700 के पार पहुंच गया है। वीकेंड में यह आंकड़ा 1,000 के करीब पहुंचने की उम्मीद है। होटल संचालकों की मानें तो इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में फीसदी बढ़ोतरी हुई है। वोल्वो बसों और टेंपो ट्रेवलर की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने कहा कि पर्यटक होटलों की ऑक्यूपेंसी 30 से 50 फीसदी पहुंच रही है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि वीकेंड के लिए अच्छी बुकिंग है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें