मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।राजधानी शिमला में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।
मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा दर्रा में बुधवार रात को हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, लेकिन वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चली रही। अन्य भागों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राजधानी शिमला में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।
विज्ञापन
11 से 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.0, कांगड़ा 27.6, सुंदरनगर 27.3, भुंतर 26.4, मंडी 26.3, धर्मशाला 25.0, नाहन 24.5, चंबा-सोलन 24.1, शिमला 19.2, मनाली17.4, कल्पा 15.8 और केलांग में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3, कल्पा में 1.6, मनाली में 4.4, शिमला में 9.6 और धर्मशाला में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।