फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मार्च में सामान्य से 33 फीसदी कम बरसे बादल, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Mon, 31 Mar 2025 01:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मार्च में सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 से 31 मार्च तक राज्य में 113.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 75.6 मिमी बारिश ही हुई।
विज्ञापन
हिमाचल माैसम अपडेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मार्च 2025 में सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 से 31 मार्च तक राज्य में 113.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 75.6 मिमी बारिश ही हुई। बिलासपुर में सामान्य से 38, चंबा 58, हमीरपुर 39, कांगड़ा 40, किन्नाैर 40, लाहाैल-स्पीति 43, शिमला 2, सिरमाैर 29, सोलन 43 व ऊना में 62 फीसदी कम बारिश हुई। जबकि कुल्लू में सामान्य से 17 व मंडी में 5 फीसदी अधिक बारिश हुई।

विज्ञापन

एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा माैसम
प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 31 मार्च से 6 अप्रैल तक माैसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, 3 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति और किन्नौर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। 

 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.2, सुंदरनगर 9.3, भुंतर 7.1, कल्पा 2.8, धर्मशाला 11.5, ऊना 6.9, नाहन 14.4, केलांग 0.4, पालमपुर 9.0, सोलन 7.4, मनाली 7.7, कांगड़ा 10.3, मंडी 10.6, बिलासपुर 11.5, चंबा 8.8, कुफरी 8.7, कुकुमसेरी 2.7, धाैलाकुआं 9.7, बरठीं 7.3, सराहन 9.5, ताबो -0.7 व पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेब बागवानी के लिए अच्छा है मौसम, कई फसलों में फूल आ रहे
 प्रदेश में सेब बागवानी के लिए यह मौसम बहुत अच्छा है। कई फसलों में इन दिनों अच्छे फूल आ रहे हैं। विशेषकर निचले क्षेत्रों में स्टोन फ्रूट्स के पौधों की फ्लॉवरिंग हो रही है तो सेब के पौधों में पिंक बड भी आ रहे हैं। इसके अलावा सेब के पौधों पर छिड़काव के लिए भी अच्छा मौसम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें