फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: बिलासपुर, मंडी के कई क्षेत्रों में छाया कोहरा, शिमला में धूप; जानें कब होगी बारिश-बर्फबारी

Thu, 11 Dec 2025 01:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

माैसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर को  एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
मनाली-रोहतांग मार्ग पर ठोस बर्फ में तबदील हुआ राहनीनाला का झरना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलाशयों से सटे बिलासपुर और मंडी जिला के कई क्षेत्रों में वीरवार को सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहा। राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने के साथ धूप खिली। शुक्रवार और शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 14 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मंडी और बिलासपुर जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भी कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 दिसंबर की शाम से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अन्य स्थानों पर मौसम साफ बना रहेगा। बुधवार रात को राज्य में 14 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वीरवार को कुल्लू और लाहौल में मौसम साफ रहा, हालांकि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने कोकसर से ग्रांफू तक दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सड़क पर ब्लैक आइस जमने से यह निर्णय लिया है। वहीं पर्यटक भी बड़ी संख्या में ग्रांफू पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.3, ताबो में माइनस 4.6, सुंदरनगर में 2.7, भुंतर में 2.1, कल्पा में 1.0, धर्मशाला में 7.0, ऊना में 5.6, शिमला में 9.0, नाहन में 9.7, सोलन में 3.0, मनाली में 2.3, कांगड़ा में 5.4, मंडी में 3.7, बिलासपुर में 6.5, हमीरपुर में 3.9, भरमाैर में 6.3, रिकांगपिओ में 3.4 और बजाैरा में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें