देहरा गोपीपुर में शनिवार रात का पारा 26, पांवटा का 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यहां रात को भी उमस बढ़ गई है। ऊना में सबसे ज्यादा 36.2 डिग्री और बिलासपुर में 35.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। सोमवार को एम्स कांगड़ा में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सितंबर महीने में अब तक का सबसे अधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस है। इससे पहले 21 सितंबर 2020 को अधिकतम तापमान 34.4 दर्ज किया गया था। दिनभर धूप खिलने से पारा चढ़ता जा रहा है। प्रदेश में 23 व 24 सितंबर को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। 25 और 27 सितंबर तक राज्य के कई भागों में बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं, बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके बाद 28 से फिर अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
इन क्षेत्रों का न्यूनतम पारा है ज्यादा
देहरागोपीपुर 25.0
पांवटा साहिब 26.0
धौलाकुआं 24.7
नेरी 24.0
नाहन 23.1
चंबा 21.6
मंडी 23.1
बिलासपुर 23.5
बरठीं 23.3
कांगड़ा 21.3
भुंतर 20.7
इन क्षेत्रों का अधिकतम पारा सबसे अधिक
ऊना 36.2
बिलासपुर 35.1
धौलाकुआं 34.6
नेरी 34.3
भुंतर 34.2
सुंदरनगर 33.5
चंबा 33.3
केलांग 27.3
शिमला 26.0
सोलन 31.4
धर्मशाला 29.1