फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से मौसम साफ रहने के आसार, धूप खिलने से और चढ़ेगा तापमान

Fri, 07 Jun 2024 06:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 प्रदेश के कुछ भागों में तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 जून से 13 जून तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से तापमान और चढ़ने के आसार हैं। राज्य में 15 जून के बाद प्री मानसून की बारिश का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को शिमला सहित कई जगह हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 21.4, भुंतर 16.5, कल्पा 9.0, धर्मशाला 20.2, ऊना 21.6, नाहन 25.5, केलांग 5.8, पालमपुर 17.0, सोलन 15.6, मनाली 12.1, कांगड़ा 21.4, मंडी 19.5, बिलासपनुर 22.8, हमीरपुर 20.7, चंबा 19.2, डलहौजी 10.9, जुब्बड़हट्टी 18.8, कुफरी 12.7, कुकुमसेरी 5.9, नारकंडा 10.5, भरमौर 14.0, रिकांगपिओ 12.2, धाैलाकुआं 23.2, बरठीं 20.2, कसौली 22.3, पांवटा साहिब 28.0, देहरा गोपीपुर 26.0, मशोबरा 14.8, नेरी 20.3, सैंज 16.4, व बजौर में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

जून के पहले छह दिन में सामान्य से 45 फीसदी अधिक बारिश
प्रदेश में 1 से 6 जून के दौरान सामान्य से 45 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 10.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। एक से छह जून के बीच 15.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। कांगड़ा, मंडी, शिमला और ऊना जिला में सामान्य से कम बारिश हुई। कांगड़ा में सामान्य से 17 फीसदी, मंडी में तीन, शिमला में 28 और ऊना में 15 फीसदी कम बारिश हुई। जिला बिलासपुर में सामान्य से 130, चंबा में 31, हमीरपुर में चार, किन्नौर में 57, कुल्लू में 28, लाहौल-स्पीति में 219, सिरमौर में 69 और सोलन में 59 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
नेरी 40.7
धौलाकुआं 40.0
ऊना 39.1
बिलासपुर 39.9
हमीरपुर 38.0
चंबा 37.0
कांगड़ा 37.4
बरठीं 36.9
धर्मशाला 32.7
भुंतर 34.5
मंडी 36.0
सुंदरनगर 37.4
शिमला 28.0
सोलन 33.1
रिकांगपिओ 30.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें