अक्तूबर में इन जिलों में एक बूंद नहीं बरसी
प्रदेश में अक्तूबर 2024 में बहुत कम बारिश हुई और ज्यादातर दिनों में बारिश की गतिविधि कम रही। प्रदेश में 1901-2024 की अवधि में तीसरी सबसे कम बारिश हुई है। अक्तूबर के महीने में सबसे ज़्यादा बारिश 1955 में 413.5 मिलीमीटर हुई थी। प्रदेश में अक्तूबर में 1 से 31 तारीख तक 25.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया। लेकिन वास्त में 0.7 मिलीमीटर बारिश ही हुई जोकि सामान्य से 97 फीसदी कम है। हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, कुल्लू और चंबा जिलों में अक्तूबर में बारिश हुई ही नहीं। जबकि कांगड़ा में 95, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 83, शिमला 99 ऊना में 54 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.2, सुंदरनगर 8.9, भुंतर 8.0, कल्पा 5.0, धर्मशाला 15.3, ऊना 11.5, नाहन 15.9, केलांग 2.3, पालमपुर 11.5, सोलन 10.0, मनाली 6.8, मनाली 12.7, मंडी 11.3, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 12.0, चंबा 11.3, डलहाैजी 15.6, जुब्बड़हट्टी 15.0, कुफरी 10.6, कुकुमसेरी 1.2, नारकंडा 8.8, भरमाैर 11.1, रिकांगपिओ 9.1, सीओबाग 7.5, समदो 5.1, कसाैली 15.6, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.0, देहरा गोपीपुर 17.0, ताबो -2.0, मशोबरा में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।