पिछले दो सप्ताह से जारी भारी बारिश के बाद राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में धूप खिली। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। राजधानी शिमला में वीकेंड पर रिज और माल रोड पर धूप का नजारा लेने वाली बड़ी संख्या में नजर आए।
शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बूंदाबांदी रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
हालांकि, इसके बाद 16 अगस्त तक कोई चेतावनी नहीं है। उधर, शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान में 24.5, धर्मशाला में 26.8, ऊना में 34.8, नाहन में 27.4, सोलन में 28.8, कांगड़ा में 32.2, सुंदरनगर में 32.1, भुंतर में 33.0, कल्पा में 23.6, हमीरपुर में 31.5, बिलासपुर में 31.7, मंडी में 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।