फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, एक सप्ताह तक खराब रहेगा मौसम

Wed, 10 Jul 2024 01:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 16 जुलाई तक मानसून की बारिश का दौर जारी रहेगा। 
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को शिमला में दिन भर धूप खिली रही। शाम के समय शहर में बादल छाए। धर्मशाला में हल्की बूंदाबांदी के साथ 10 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन

14 से 16 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार शाम तक मंडी में पांच, शिमला में चार और कांगड़ा में तीन सड़कों पर आवाजाही बंद रही। बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा में एक-एक पेयजल योजना और चंबा में पांच, कांगड़ा में तीन और मंडी में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहा। मंगलवार रात को बैजनाथ में 32, पांवटा साहिब में 18, रेणुका-ददाहू में 16 और पालमपुर-नाहन में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर में 24.0, भुंतर में 21.6, कल्पा में 13.0, धर्मशाला में 21.5, ऊना में 24.7, नाहन में 24.1, केलांग में 11.9, सोलन में 22.5, मनाली में 16.7, कांगड़ा में 23.0, मंडी में 25.2, बिलासपुर में 26.2 और हमीरपुर में 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 व 12 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 37.2
बिलासपुर 37.0
मंडी 36.8
कांगड़ा  34.3
हमीरपुर  33.9
धर्मशाला 29.9
नाहन 29.7
शिमला 26.6
मनाली  26.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें