शाम के समय राहत की बौछारें गिरने से गर्मी से हल्की राहत मिली। शिमला में शाम छह बजे के बाद बारिश हुई। इससे पहले धर्मशाला और बिलासपुर में भी बादल बरसे। जिला कांगड़ा में साेमवार दोपहर बाद कई क्षेत्रों में अंधड़-तूफान चला और झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद चार बजे पर्यटन नगरी धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ और आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से सोमवार शाम से मौसम बदला है।
आगामी तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। आठ जून से मौसम साफ होने की संभावना है। उधर, रविवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 29.0, देहरागोपीपुर में 27.0, नेरी में 27.6, नाहन में 24.1, ऊना में 23.6, कांगड़ा में 21.5, शिमला में 19.4, सुंदरनगर में 19.1, भुंतर में 15.0, धर्मशाला में 22.0, सोलन में 19.3, मनाली में 12.6, मंडी में 19.6, बिलासपुर में 21.1, हमीरपुर में 19.9, चंबा में 18.7, डलहौजी में 20.5, कल्पा में 10.4, कुकुमसेरी में 6.2 और केलांग में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
नेरी 44.6
ऊना 43.2
बिलासपुर 41.1
हमीरपुर 40.9
धौलाकुआं 40.8
शिमला 28.4
सुंदरनगर 39.3
कांगड़ा 39.4
मंडी 38.4
भुंतर 37.0
नाहन 37.4
सोलन 35.0
चंबा 39.0
बरठीं 39.6
बजौरा 37.2
ऊना और सिरमौर के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 4 जून तक बढ़ाईं छुट्टियां
गर्मी और लू के चलते ऊना और सिरमौर के सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में दो दिन के लिए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले प्रदेश में कई जगह 29 मई से 2 जून तक स्कूलों में छुट्टियां दे गईं थीं। स्थानीय प्रशासन के आदेश के अुनसार इन स्कूलों में अब 5 जून को विद्यार्थी जाएंगे।