फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मंडी-ऊना में लू; शिमला, धर्मशाला समेत चार जिलों में बारिश, पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 03 Jun 2024 10:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में चार दिनों तक बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
शिमला में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेशभर में सोमवार को मौसम मिलाजुला रहा। मंडी और ऊना में जहां लू चली, वहीं शिमला, धर्मशाला में बादल झमाझम बरसे। बिलासपुर में भी हल्की बारिश हुई। जिला कुल्लू के अनेक क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। कांगड़ा, कुल्लू और बंजार में अंधड़ भी चला। कांगड़ा जिला के योल के पास रिन पंचायत में सोमवार शाम को अंधड़ से आम का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आए बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्म चंद (72) निवासी रिन वार्ड नंबर दो के रूप में हुई।

विज्ञापन


वहीं, बंजार में पेड़ों की टहनियां तक टूट गईं। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सात जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। प्रदेश के पांच क्षेत्रों में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार दोपहर तक चटक धूप खिली। 

शाम के समय राहत की बौछारें गिरने से गर्मी से हल्की राहत मिली। शिमला में शाम छह बजे के बाद बारिश हुई। इससे पहले धर्मशाला और बिलासपुर में भी बादल बरसे। जिला कांगड़ा में साेमवार दोपहर बाद कई क्षेत्रों में अंधड़-तूफान चला और झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद चार बजे पर्यटन नगरी धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ और आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से सोमवार शाम से मौसम बदला है। 

आगामी तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। आठ जून से मौसम साफ होने की संभावना है। उधर, रविवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 29.0, देहरागोपीपुर में 27.0, नेरी में 27.6, नाहन में 24.1, ऊना में 23.6, कांगड़ा में 21.5, शिमला में 19.4, सुंदरनगर में 19.1, भुंतर में 15.0, धर्मशाला में 22.0, सोलन में 19.3, मनाली में 12.6, मंडी में 19.6, बिलासपुर में 21.1, हमीरपुर में 19.9, चंबा में 18.7, डलहौजी में 20.5, कल्पा में 10.4, कुकुमसेरी में 6.2 और केलांग में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
नेरी 44.6
ऊना 43.2
बिलासपुर 41.1
हमीरपुर 40.9
धौलाकुआं 40.8
शिमला 28.4
सुंदरनगर 39.3
कांगड़ा 39.4
मंडी 38.4
भुंतर 37.0
नाहन 37.4
सोलन 35.0
चंबा 39.0
बरठीं 39.6
बजौरा 37.2

 
विज्ञापन

ऊना और सिरमौर के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 4 जून तक बढ़ाईं छुट्टियां
गर्मी और लू के चलते ऊना और सिरमौर के सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में दो दिन के लिए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले प्रदेश में कई जगह 29 मई से 2 जून तक स्कूलों में छुट्टियां दे गईं थीं। स्थानीय प्रशासन के आदेश के अुनसार इन स्कूलों में अब 5 जून को विद्यार्थी जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें