फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा माैसम, इस दिन से बारिश-बर्फबारी होने के आसार

Thu, 05 Feb 2026 04:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 माैसम के फिर कवरट बदलने के आसार हैं। राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 
विज्ञापन
सड़क बंद, मरीज को कुर्सी पर बर्फ के बीच 10 किमी तक उठाया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बारिश और बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार रात को लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में रात का तापमान माइनस 15 और ताबो में माइनस 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली।  मध्य पहाड़ी भागों में अधिकतम तापमान में 2-8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.0, सुंदरनगर 3.1, भुंतर 1.2, कल्पा -2.0, धर्मशाला 3.8, ऊना 5.8, नाहन 8.9, पालमपुर 7.5, सोलन 2.5, मनाली -0.7, कांगड़ा 4.5, मंडी 5.0, बिलासपुर 6.0, जुब्बड़हट्टी 6.0, कुकुमसेरी -14.9, सेऊबाग 0.1, बरठीं 4.3 , कसाैली 8.1, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 3.6, देहरागोपीपुर 9.0, ताबो -11.4 व नेरी में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दिन से बिगड़ेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 5, 7 और 8 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 6 और 9 फरवरी को ऊंची चोटियों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं 10 और 11 फरवरी को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है।  वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की बहुत अधिक संभावना है। विभाग की ओर से विस्तारित अवधि माैसम पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। इसके अनुसार 13 से 19 फरवरी तक के दूसरे सप्ताह के दाैरान कुछ दिनों में राज्य में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

मरीज बुजुर्ग को कुर्सी पर बर्फ के बीच 10 किमी तक उठाया
उधर, राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी से अभी भी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। चंबा, कुल्लू, किन्नाैर,मंडी, लाहाैल-स्पीति व डोडरा क्वार क्षेत्र में लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही। सराज विधानसभा क्षेत्र में स्थित घाट पंचायत के दुर्गम घाट गांव में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें कई दिनों से बंद पड़ी हैं। गांव के बुजुर्ग शिव लाल दो दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें कंधों पर उठाकर करीब 10 किलोमीटर का कठिन पैदल सफर तय किया और अस्पताल पहुंचाया। यह सफर बर्फ से ढके रास्तों, खड़ी चढ़ाई और ठंड में बेहद जोखिम भरा था, लेकिन ग्रामीणों की एकजुटता और मानवता ने इसे संभव बनाया। पहाड़ी इलाकों में ऐसी घटनाएं आम हैं। बर्फबारी के दौरान सड़कें बंद होने से एंबुलेंस या वाहन नहीं पहुंच पाते। किसी गर्भवती महिला की डिलीवरी हो या गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति, ग्रामीणों को मरीज को कंधों या पीठ पर ढोकर घंटों पैदल चलना पड़ता है। यह जीवन की कठिनाइयों को दर्शाता है, जहां आधुनिक तकनीक और मशीनरी से सड़कें साफ करना संभव है, लेकिन यह सरकार और नेताओं की प्राथमिकता में नहीं आता।
विज्ञापन

सोलंगनाला भी सैलानियों के लिए बहाल
सोलंगनाला भी सैलानियों के लिए बहाल गया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे। बर्फबारी से बंद सड़कों को खोलने का काम भी युद्धस्तर चल रहा है। कुल्लू व लाहौल में शुक्रवार को हिमखंड गिरने की भी चेतावनी जारी की है। इसको लेकर प्रशासन ने सैलानियों को संवेदनशील वाले क्षेत्रों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। गुरुवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.6, धर्मशाला में 21.1, नाहन में 20.4, सोलन में 22.0, मनाली में 11.7, कांगड़ा में 23.5 और मंडी में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें