हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य मे प्रदेश में 12 मार्च की रात से 16 मार्च की शाम तक गरज के साथ बारिश की गतिविधि शुरू होने की संभावना है। कई स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। विभाग के अनुसार आज राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 13, 14 और 16 मार्च को कई स्थानों पर और 15 मार्च को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 17 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 मार्च को राज्य में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने के आसार हैं।