फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, शीतलहर की चपेट में कई जिले

Tue, 14 Jan 2025 04:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर बिगड़ सकता है। प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, बर्फ से लदा जसरथ गांव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर बिगड़ सकता है। प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  राज्य में पांच दिनों तक बारिश-बर्फबारी का दाैर जारी रह सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 और 19 जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 15, 17, 18 और 20 जनवरी  को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 14 जनवरी तक राज्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

तापमान और गिरने की संभावना
अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

इन क्षेत्रों में शीतलहर का अलर्ट
14 और 15 जनवरी को निचले पहाड़ी/मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसी तरह सुबह के समय इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति होने की संभावना है। विभाग ने इन क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने व शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। बरठीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में भी शीतलहर दर्ज की गई। राज्य के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। नालदेहरा, मनाली और शिमला शहर सहित राज्य के कुछ पर्यटन स्थलों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी व और कुफरी, नारकंडा, सोलंग घाटी और सिस्सू में हल्की बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनत तापमान 4.4, सुंदरनगर 2.0, बरठीं 0.1, कल्पा -1.0, धाैलाकुआं 5.0, ऊना 2.2, नाहन 6.6, केलांग -10.3, पालमपुर 2.5, मनाली 1.9, कांगड़ा 4.1, मंडी 4.1, बिलासुपर 3.0, हमीरपुर 2.9, डलहाैजी 1.4, कुफरी 2.3, कुकुमसेरी -10.2, नारकंडा 0.1, भरमाैर 1.4, रिकांगपिओ 2.4, धाैलाकुआं 5.7, बरठीं 2.0, समदो -8.6, कसाैली 7.4, सराहन 2.7, ताबो -12.7 च व बजाैरा में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें