4 जुलाई तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने का पूर्वानुमान है। 28 जून से 1 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन में भारी बारिश की संभावना है। इस साल मानसून सामान्य रहने के आसार हैं। जिला प्रशासन ने नदी-नालों के समीप न जाने की दी हिदायत जारी की है। एचआरटीसी चालकों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
24 फीसदी सामान्य से अधिक बारिश हुई थी वर्ष 2023 में
वर्ष 2023 के दौरान मानसून सीजन ने कहर बरपाया था। प्रदेश के इतिहास में बीते वर्ष पहली बार सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश होने से बाढ़ और बादल फटने की घटनाएं हुई। करीब 500 लोगों की मौत हुई थी। 15 हजार लोग बेघर हुए थे। इस दौरान प्रदेश में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ था।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, सुंदरनगर 21.3, भुंतर 22.3, कल्पा 13.4, धर्मशाला 20.9, ऊना 23.0, नाहन 23.9, पालमपुर 19.0, सोलन 20.3, मनाली 18.5, कांगड़ा 23.4, मंडी 23.4, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 22.8, चंबा 23.5, जुब्बड़हट्टी 18.0, कुफरी 14.4, रिकांगपिओ 18.3, धौलाकुआं 26.3, बरठीं 22.5, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 11.3, सैंज 21.5 और बजौरा में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।