फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: नवंबर में भी सितंबर जैसी गर्मी, सोलन और धर्मशाला में अधिकतम तापमान ने तोड़ा रिकाॅर्ड

Sun, 03 Nov 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

सर्दी के माैसम में भी अधिकतम तापमान के रिकाॅर्ड टूट रहे हैं। ठंड के महीने नवंबर में भी सितंबर जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। 
विज्ञापन
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सर्दी के माैसम में भी अधिकतम तापमान के रिकाॅर्ड टूट रहे हैं। ठंड के महीने नवंबर में भी सितंबर जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। रविवार को सोलन व धर्मशाला में अधिकतम तापमान के सभी रिकाॅर्ड टूट गए। इन दोनों स्थानों पर नवंबर का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोलन में 29.0  और धर्मशाला 27.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो अब तक का रिकाॅर्ड है। इससे पहले शनिवार को   ऊना, सोलन, केलांग और कांगड़ा में अधिकतम तापमान के पुराने रिकॉर्ड टूट गए थे। इन क्षेत्रों में अभी तक का नवंबर में सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ । वहीं, राजधानी शिमला में 29, सुंदरनगर में 16 और चंबा में 14 साल बाद नवंबर की धूप ने पसीना छुड़ा दिया। प्रदेश में माैसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: Himachal News: परवाणू से सोलन तक फोरलेन पर क्रेट वायर से रोकेंगे पहाड़ों से गिरते पत्थर
विज्ञापन

 

इतने दिन साफ रहेगा माैसम
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 9 नवंबर तक माैसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है। उधर, ताबो का न्यूनतम पारा माइनस व कुकुमसेरी में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य में पोस्ट मानसून सीजन 1 अक्तूबर से 3 नंबवर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दाैरान 26.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 0.7 मिमी बारिश ही दर्ज हुई। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश हुई ही नहीं। इससे इन क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात हैं। 
 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 8.8, भुंतर 7.2, कल्पा 4.8, धर्मशाला 13.5, ऊना 10.0, नाहन 16.0, केलांग 3.2, पालमपुर 11.0, सोलन 9.4, मनाली 7.0, कांगड़ा 11.1, मंडी 11.3, बिलासपुर 11.9, हमीरपुर 10.6, चंबा 12.1, डलहाैजी 13.0, कुफरी 10.9, कुकुमसेरी 0.4, नारकंडा 8.6, भरमाैर 10.0, रिकांगपिओ 7.4, सीओबाग 7.0, समदो 4.9, बरठीं 9.4, कसाैली 15.1, ताबो -2.8, सैंज 9.3 व बजाैरा में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
  • शिमला 23.2
  • सुंदरनगर 29.6
  • भुंतर 30.0
  • कल्पा 23.4
  • धर्मशाला 27.6
  • ऊना 32.6
  • केलांग 19.2
  • सोलन 29.0 
  • मनाली 21.8
  • कांगड़ा 29.8
  • मंडी 27.2
  • बिलासपुर 30.7
  • हमीरपुर 35.5
  • चंबा 29.4
  • धाैलाकुआं 30.3
  • बरठीं 29.5
  • नेरी 30.3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें