अक्तूबर से दिसंबर तक ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अक्तूबर से दिसंबर 2026 के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। अक्तूबर के दौरान, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है और राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं अक्तूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की बहुत संभावना है। जबकि कई हिस्सों में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक रहने की बहुत संभावना है।
5 अक्तूबर से फिर करवट बदलेगा माैसम
माैसम विभाग के अनुसार 5 अक्तूर को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 6 व 7 अक्तूबर को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 6 व 7 अक्तूबर के लिए कई भागों में बिजली चमकने और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने का येलो अलर्ट है।
मानसून में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश
इस तरह मानसून सीजन में बारिश सामान्य से 11 फीसदी कम रही। हालांकि जिलेवार आंकड़ों में बारिश का अलग-अलग असर देखने को मिला। लाहौल-स्पीति में सामान्य से 65 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। चंबा में 34, मंडी में 16, सोलन में 14, ऊना में सात और कांगड़ा में चार फीसदी कम बारिश हुई। इसके विपरीत किन्नौर में सामान्य से 18 फीसदी, शिमला में 16, बिलासपुर में सात, सिरमौर में छह और कुल्लू में चार फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।