फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला में झमाझम बारिश, जून में भी चोटियों पर बर्फबारी; जानें कितने दिन बरसेंगे बादल

Mon, 01 Jun 2026 05:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश के कई भागों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई।  बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैदानी इलाके जहां गर्मी से तप रहे हैं। वहीं हिमाचल की चोटियों पर जून में भी बर्फबारी हो रही है। बदले मौसम के बीच शिमला समेत प्रदेश के कई भागों में सोमवार को बारिश हुई। राजधानी शिमला में भी शाम करीब चार बजे थोड़ी देर के लिए झमाझम बादल बरसे। रोहतांग दर्रा समेत ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई। बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य में लगातार सात जून तक बारिश का अनुमान है। सोमवार को कांगड़ा, मंडी और चंबा जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इन जिलों में आसमान में बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। इस कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। सोमवार को ऊना में दिनभर धूप खिली रही। सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रहा। बीते दिनों हुई बारिश के बाद से ऊना जिला का तापमान में 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

कहां कितनी बारिश

वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान सराहन में 34.0, कल्पा 24.6, सांगला 17.4, धौलाकुआं (एडब्ल्यूएस) 11.0, पूह 10.4, जटौन बैराज 10.2, पांवटा साहिब 8.4, रोहड़ू और मनाली 5.0, रामपुर 3.6, जुब्बड़हट्टी 3.2 और कोटखाई में 2.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, सुंदरनगर 19.5, भुंतर 17.3, कल्पा 7.8, धर्मशाला 21.2, ऊना 18.8, नाहन 17.3, केलांग 7.9, पालमपुर 17.0, सोलन 16.6, मनाली 14.1, कांगड़ा 20.2, मंडी 20.3, बिलासपुर 20.0, चंबा 20.0, डलहाैजी 14.4, जुब्बड़हट्टी 16.0, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी 4.3, सेऊबाग 12.0, बरठीं 20.2, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 13.5, देहरागोपीपुर 23.0, ताबो 7.8 व नेरी में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार 7 जून तक बरसेंगे बादल

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 जून को राज्य के अधिकांश स्थानों बारिश की संभावना है।  5 जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 1, 3 और 6 जून  को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। 2 जून और 7 जून को राज्य के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें