फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला, धर्मशाला सहित प्रदेश के कई भागों में झमाझम बारिश, राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल

Sat, 13 Jun 2026 03:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को भी मौसम खराब बना रहा। रोहतांग और धौलाधार में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।
विज्ञापन
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को भी मौसम खराब बना रहा। रोहतांग और धौलाधार में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। राजधानी शिमला सहित धर्मशाला व अन्य भागों में बारिश हुई। अधिकतम तापमान में दूसरे दिन भी आठ डिग्री तक गिरावट आई है। ऊना के अलावा प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री से कम रहा।  मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में हल्की बर्फबारी और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। चंबा जिले में शनिवार को पूरा दिन हल्की बारिश दर्ज की गई। भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। इससे मौसम सुहावना हो गया। कुल्लू में जौ, गेहूं, मटर और लहसुन की फसल निकालने का काम प्रभावित हुआ है। सिरमौर जिले में शुक्रवार रात को हुई ओलावृष्टि और तेज अंधड़ ने नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। टमाटर और शिमला मिर्च की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पच्छाद क्षेत्र के कई गांवों में बारिश के साथ तेज तूफान और ओलावृष्टि हुई। तेज हवाओं और ओलों के कारण खेतों में खड़ी फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


 अधिकतम तापमान में भारी गिरावट

पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 4-11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-10 डिग्री काफी कम रहा। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान गुलेर में 66.8, रायपुर मैदान 47.4, सोलन 43, नगरोटा सूरियां 42.5, घमरूर 31.2, धर्मशाला 23.1, कांगड़ा 19.1, कोटखाई 13.4, नेरी 11.5 व मैहरे बड़सर में 10.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इतने दिन बरसेंगे बादल

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 जून को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 14, 15, 16, 17, 18 और 19 जून को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज कई स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया। उधर, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।  इसके बाद, अगले 4-5 दिनों में कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 19.4, भुंतर 17.2, कल्पा 7.4, धर्मशाला 16.7, ऊना 19.4, नाहन 17.7, केलांग 6.3, पालमपुर 16.0, सोलन 14.5, मनाली 14.7, कांगड़ा 18.4, मंडी 20.2, बिलासपुर 22.0, चंबा 19.0, डलहाैजी 14.8, जुब्बड़हट्टी 16.0, कुफरी 10.8, कुकुमसेरी 6.5, भरमाैर 8.0, सेऊबाग 12.5, बरठीं 20.0, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 15.3, देहरागोपीपुर 22.3 व ताबो में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

अधिकतम तापमान

ऊना 33.6
नाहन 29.5
मंडी 25.7
सुंदरनगर 25.6
सोलन 25.0
कांगड़ा 22.9
चंबा 22.5
शिमला 22.0
मनाली 16.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें