कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.3, सुंदरनगर 21.1, भुंतर 19.5, कल्पा 13.5, धर्मशाला 18.5, ऊना 20.4, नाहन 22.1, केलांग 9.7, पालमपुर 17.5, सोलन 19.2, मनाली 16.1, कांगड़ा 21.7, मंडी 21.2, बिलासपुर 23.6, चंबा 22.1, डलहाैजी 13.0, कुकुमसेरी 11.1, भरमाैर 16.0, धाैलाकुआं 24.2, बरठीं 22.9, समदो 15.4, कसाैली 17.1, पांवटा साहिब 24.0, देहरा गोपीपुर 25.0, ताबो 30.8, नेरी 23.3 व सैंज में 18.9 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।
मानसून सीजन में सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश
इस मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधी के दाैरान बिलासपुर में सामान्य बारिश दर्ज की गई। चंबा में सामान्य से 31, हमीरपुर 28, कांगड़ा 7, किन्नाैर 38, कुल्लू 19, लाहाैल-स्पीति 73, मंडी 5, सिरमाैर 7 , सोलन 27 व ऊना में 33 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, शिमला जिले में सामान्य से 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।