फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: कांगड़ा में ओलावृष्टि, शिमला में झमाझम बारिश, चार दिन खराब रहेगा मौसम

Wed, 15 Mar 2023 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आ गया है। बुधवार को कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। शिमला और मंडी में बादल झमाझम बरसे।
विज्ञापन
कांगड़ा में ओलावृष्टि, शिमला में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आ गया है। बुधवार को कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। शिमला और मंडी में बादल झमाझम बरसे। चंबा-जोत मार्ग पर शाम के समय बर्फबारी हुई है। इससे चंबा से चुवाड़ी जा रही एचआरटीसी की बस फंस गई। गुरुवार से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी हुआ है। 19 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।इस दौरान तापमान में भी कमी दर्ज होने की संभावना है। कई भागों में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। राजधानी शिमला में बुधवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। शाम साढ़े पांच बजे के बाद शहर में एकाएक मौसम बदल गया।

विज्ञापन


इस दौरान शहर में झमाझम बारिश हुई। जिला कांगड़ा में दोपहर के समय बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला, पालमपुर, रक्कड़, पंचरूखी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। कांगड़ा, शाहपुर, रैत और लंज में बारिश दर्ज हुई। जिला मंडी के कई क्षेत्रों में भी बादल बरसे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। धूप खिलने के साथ कई जगह हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 से 19 मार्च तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का पूर्वानुमान भी है। उधर, मंगलवार को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.9, कुकुमसेरी में माइनस 0.6, कल्पा में 1.5, नारकंडा में 4.3, मनाली में 5.0, सोलन में 8.4, शिमला में 8.6, डलहौजी में 9.1 और धर्मशाला में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना         34.0
बिलासपुर    30.5
हमीरपुर      28.0
सुंदरनगर     27.7
मंडी         27.2
कांगड़ा       27.0
चंबा         26.3
धर्मशाला     25.0
शिमला    18.4
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें