फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

Fri, 22 Mar 2024 10:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन
लाहौल घाटी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय कई भागों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। गुरुवार रात को लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। हालांकि शुक्रवार सुबह धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 15 सेंटीमीटर, जबकि कोकसर, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू, बारालाचा व कुंजुम दर्रा में पांच-पांच सेंटीमीटर  बर्फबारी दर्ज की गई है। हालांकि, मनाली और केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही बंद नहीं हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन

जानें कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 22 से 24 मार्च तक कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 25 व 26 मार्च को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 27 व 28 मार्च को फिर से कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2, सुंदरनगर 12.5, भुंतर 12.6, कल्पा 4.4, धर्मशाला 11.5, ऊना 14.4, नाहन 13.3, केलांग -0.6, पालमपुर 9.7, सोलन 11.0, मनाली 8.2, कांगड़ा 13.9, मंडी 12.4, बिलासपुर 15.3, चंबा 13.2, डलहौजी 6.5, जुब्बड़हट्टी 11.8, कुफरी 6.5, कुकुमसेरी 0.1, नारकंडा 3.9, रिकांगपिओ 6.0, सेऊबाग 11.8, धौलाकुआं 14.9, बरठीं 13.9, पांवटा साहिब 16.0, सराहन 9.0 और देहरागोपीपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन

खड़ामुख-होली मार्ग पर दरकी पहाड़ी
खड़ामुख-होली मार्ग शुक्रवार को पहाड़ी दरक गई। इससे देखते ही देखते चंबा और होली की ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी मार्ग बहाली के कार्य में जुट गई।  सवारियों में दिनेश कुमार, राकेश कुमार, बचन सिंह, दलीप कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, नर सिंह, योगराज, बचन सिंह, सुनील कुमार, राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 14 घंटों बाद देरशाम मार्ग यातायात के लिए बहाल हुआ। इसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर से खड़ामुख-होली मार्ग वाहनों के लिए थम गया। मार्ग पर रफ्तार थमने से लोगों को अपने गंत्वयों तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें