कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.0, सुंदरनगर 1.2, भुंतर 1.2, कल्पा -1.8, धर्मशाला 3.4, ऊना 0.0, नाहन 6.2, पालमपुर 2.5, सोलन 0.8, मनाली 3.9, कांगड़ा 4.8, मंडी 2.4, बिलासपुर 2.3, हमीरपुर 1.2, चंबा 6.2, जुब्बड़हट्टी 5.1, कुफरी 2.3, कुकुमसेरी -5.0, नारकंडा 1.9, भरमाैर 3.8, रिकांगपिओ -0.4, सेऊबाग 2.0, धाैलाकुआं 4.2, बरठीं 0.1, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 4.0, देहरा गोपीपुर 4.0, ताबो -11.3 व बजाैरा में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सैलानी घूमने आएं, सुरक्षा का भी रखें ध्यान
लाहौल का रुख करने वाले पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में ही सफर करें। यह भी सुनिश्चित करें कि जिस फोर बाई फोर वाहन में सफर कर रहे हैं, उसके पहियों में चेन लगी हो, जिससे बर्फ के कारण सड़क पर फिसलन होने से दुर्घटना न हो। पर्यटक यहां आएं, लेकिन अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।यह बात उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने पर्यटकों से कही। उपायुक्त ने पर्यटकों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पर्यटन स्थलों का दौरा किया। उन्होंने अटल टनल रोहतांग, कोकसर, सिस्सू और जिस्पा का दौरा किया और बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि घाटी में आने से पहले वे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल-स्पीति (डीडीएमए) की एडवाइजरी का पालन करें। कहा कि बर्फबारी और इसके बाद सड़कों पर वाहन चलाना काफी खतरनाक हो जाता है। इससे हादसों का खतरा रहता है।