हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 19 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा। वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
ऊना में अधिकतम तापमान 25.3, बिलासपुर में 24.5, सुंदरनगर में 24.0, कांगड़ा में 23.3, धर्मशाला में 22.6, नाहन में 21.8, सोलन में 21.4, भुंतर में 21.2, चंबा में 20.9, शिमला में 14.3, कल्पा में 9.4, डलहौजी में 8.5, कुफरी में 6.5 और केलांग में माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 11.0, कल्पा में माइनस 3.6, मनाली में माइनस 1.2, कुफरी में 1.3, शिमला में 4.7 और धर्मशाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
शिमला-कांगड़ा में महसूस हुए भूकंप के झटके
शिमला में भूकंप के झटके महसूस हुए। वीरवार दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 आंकी गई। उधर, कांगड़ा में वीरवार शाम छह बजकर चार मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 आंकी गई।