फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो डिग्री गिरा पारा, इस दिन से बारिश के आसार

Sun, 03 Jun 2018 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में  हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। पारा गिरने से मैदानी इलाकों के लोगों को कुछ राहत मिली। 

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच से आठ जून तक पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 

15 जून तक प्रदेश में प्री मानसून पहुंचने के आसार

मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया है कि 15 जून तक प्रदेश में प्री मानसून पहुंचने के आसार हैं। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में धूप खिलने के साथ-साथ ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.2, कांगड़ा में 36.5, मंडी में 36.2, बिलासपुर में 35.9, हमीरपुर में 35.5, चंबा में 35.1, भुंतर में 34.2, सुंदरनगर में 33.6, नाहन में 32.5 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

रात को न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज

धर्मशाला में 30.8, सोलन में 30.2 और शिमला में 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

ऊना में न्यूनतम तापमान 20.4, धर्मशाला में 20.8, नाहन में 15.5, शिमला में 11.4, मंडी-बिलासपुर में 18.2 और डलहौजी में 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें